बंद ऋतु में कलियासोत जलाशय में अवैध मत्स्याखेट पर में की गई कार्यवाही

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। जिले में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य प्रजनन काल रहता है। इस दौरान तालाबों एवं जलाशयों से मछली पकडऩा, परिवहन करना एवं विक्रय प्रतिबंधित है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा जिले में सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग शिरीष अग्निहोत्री जिला भोपाल द्वारा मत्स्य विभाग के निगरानी दल का गठन किया गया। सहायक संचालक मत्स्योद्योग शिरीष अग्निहोत्री जिला भोपाल के निर्देशन में निगरानी दल द्वारा गुरुवार की दरमियानी रात तथा 06 जुलाई 2025 को कलियासोत जलाशय पर छापा मारकर 03 नाव एवं लगभग 3 क्विंटल वजन के जाल जब्त किये गये। अवैधानिक मत्स्याखेट चैकिंग के दौरान निगरानी दल प्रभारी उमराव सिंह कौरब मत्स्य निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही फिशिंग गियर से मत्स्याखेट करने वाले व्यक्तियों को बंद ऋतु के दौरान चले रहे प्रतिबंध के बारे में अवगत कराते हुए आगे से मत्स्याखेट न करने की चेतावनी दी गई।सहायक संचालक मत्स्योद्योग शिरीष अग्निहोत्री द्वारा बताया गया कि छापामार कार्यवाही लगातार भोपाल जिले के समस्त जलाशयों, परिवहन मार्गों तथा विक्रय स्थलों पर जारी रहेगी।

Previous article23 मिनट में किए 9 ठिकानों पर सटीक प्रहार, भारत ने नहीं की कोई चूक
Next articleअनंतपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई-जेसीबी से पक्का निर्माण तोड़ा गया