मेष राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे और पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज आप धैर्य और समझदारी बनाएं रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है।
वृष राशि: आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा और आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं।
मिथुन राशि: आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे और आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे।
कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा।
सिंह राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें।
कन्या राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।
तुला राशि: आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए दिन शुभ होने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं और काम – काज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा साथ ही धैर्य और विनम्रता रखें।
मकर राशि: आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा भी आपको बढिय़ा मिलेगा। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। आज आपकी कामकाज के प्रति रुचि और बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम होने वाला है। आज आपके धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज अपनों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। आज आप जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करेंगे और नयी योजना बनाएंगे।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों का रास्ता आज आप ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा , बच्चों के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आप बच्चों के पसंद का खाना बनायेंगी , जिससे वो बहुत खुश होंगें। छात्रों के लिए आज का दिनख़ुशी देने वाला होगा, उनको टेस्ट में अच्छे मार्क्स प्राप्त होंगें।






