12 दिन बाद मौसी के घर से अपने मंदिर पहुचेंगे जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा वापसी कल

Join Us

जबलपुर। वात्री साहू समाज जबलपुर द्वारा संचालित श्री जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट लॉर्डगंज के तत्वाधान में निकाली गई रथयात्रा की वापसी गुरु पूर्णिमा के दिन कल गुरुवार 10 जुलाई को शाम 5 बजे बड़ी खेरमाई मंदिर से निकाली जाएगी। जगत के नाथ जगन्नाथ स्वामी अपने भाई बलभद्र एवं बहिन देवी सुभद्रा के साथ 12 दिन मौसी के घर विश्राम के पश्चात अपने मंदिर पहुचेंगे।

ट्रस्ट के सदस्य कोठिया श्रीकान्त साहू ने बताया वात्री साहू समाज जबलपुर द्वारा संचालित श्री जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट लॉर्डगंज के तत्वाधान निकाली जाने वाली रथयात्रा का यह 136 वां वर्ष था, रथयात्रा के दौरान भगवान अपने मंदिर से रथ में विराजित होकर नगर भ्रमण करते हुए अपनी मौसी के घर (सिंहवाहनी मंदिर बड़ी खेरमाई) पहुंचे थे वहां विश्राम के पश्चात् रथयात्रा की वापसी कल होगी। वापसी रथयात्रा बड़ी खेरमाई से प्रारंभ होकर, हनुमानताल, मिलोनीगंज, कोतवाली, सराफा, कमानिया गेट, बड़ा फुहारा, चरहाइ होते हुए साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक स्थित अस्थाई मंदिर पहुंचेगी जहां भगवान अपने मंदिर में विराजित होंगे।
साहू समाज द्वारा वापसी रथयात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने हेतु भक्तो से उपस्थिति की अपील की गई है।

Previous articleजबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी नही होगी बंद :- राकेश सिंह
Next articleरॉंझी में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, ठेले, टपरे एवं अन्य सामग्रियॉं जप्ती भी की गयी