छात्रसंघ चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई — राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त करने हेतु विश्वविद्यालयों ने मांगा समय, अगली सुनवाई 5 अगस्त को

Join Us

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर दायर जनहित याचिका में आज मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के चीफ जस्टिस श्री संजीव सचदेवा एवं न्यायमूर्ति श्री विनय सराफ की खण्डपीठ के समक्ष सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ता अदनान अंसारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश उपाध्याय व अक्षर दीप ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों के अधिवक्ताओं ने कहा कि वे सरकार से आवश्यक निर्देश प्राप्त करने के पश्चात ही इस विषय में जवाब प्रस्तुत कर सकते हैं।

कोर्ट ने उन्हें समय देते हुए मामले को आगामी 5 अगस्त 2025 को पुनः सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

यह याचिका प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की पुनः बहाली के लिए दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद 2017 से अब तक छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। जबकि छात्रों से ₹250 प्रति वर्ष “छात्रसंघ शुल्क” लिया जा रहा है।

Previous articleसत्य को प्रमाण की नहीं, प्रणाम की आवश्यकता है- परम पूज्य श्री श्रीबाबाश्री जी
Next articleजबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी नही होगी बंद :- राकेश सिंह