सीहोर। सिद्धपुर सीहोर नगर में विगत् कई वर्षों से नगर भ्रमण हेतु श्री सद्गुरू साँईनाथ जी पालकी यात्रा बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ परम्परागत रूप से निकाली जाती रही है। हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी पालकी यात्रा बड़े ही धूम-धाम से निकाली जावेगी। पालकी यात्रा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पालकी यात्रा चल समारोह अध्यक्ष छगन यादव ने बताया कि आज दिनांक 10 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे साँई बाबा अभिषेक, हवन पूजन, आरती, प्रसादी वितरण के पश्चात पालकी यात्रा साँईनाथ मंदिर गंज से सांय 4 बजे प्रारंभ होगी जो कि पुराना बस स्टेण्ड, कोतवाली चौराहा, गाड़ी अड्डा नमक चौराहा, बड़ा बाजार, मनकामेश्वर मंदिर से मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: साँई बाबा मंदिर गंज सीहोर में महाआरती, प्रसादी वितरण के साथ समापन होगी। जिसमें घोड़े, बग्गी, नरसिंहगढ़ का मशहुर बैंड, ढोल ताशे, साँई बाबा की मनमोहक झांकी, कलश यात्रा, बालिकों द्वारा मराठी नृत्य एवं अखाड़े आदि आकर्षण का केन्द्र रहेगें। उक्त धर्ममय यात्र में सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं व माताओं-बहनों से अधिका संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। अपील करने वालों में प्रमुख रूप से संस्थापक ब्रजमोहन सोनी, अर्जुन राठौर, प्रशांत पाठक, पं.पुनीत शर्मा, प्रमोद राठौर, गब्बर यादव सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण व वरिष्ठजन शामिल हैं।








