सीहोर जिला कराटे चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजन

Join Us

सीहोर। सेंट मेरी रेजिडेंशियल हायर सेकेंडरी स्कूल, सीहोर में  जिला कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता ड्रैगन कराटे अकादमी एवं कराटे स्पोर्ट्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन सीहोर के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई। आयोजन का संचालन सीहोर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष  कपिल मालवीय एवं सचिव पूजा मालवीय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण मार्गदर्शन कराटे के प्रथम विश्वामित्र अवार्डी, एमेच्योर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष शिहान जयदेव शर्मा एवं  कराते डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी भोपाल के सेंसई बृजगोपाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भोपाल से कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया से क्वालिफाइड हुए रेफरी व जज यक्ष राठौर, सूरज, लखनलाल गायकवाड़ एवं मिहिर मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, माननीय विधायक सुदेश राय एवं श्रीमती अरुणा राय मंच पर उपस्थित रहे तथा खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कुल 120 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जो विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में विभाजित थे। स्पर्धाओं में काता एवं कुमीते दोनों प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी 1 से 3 अगस्त 2025 तक शाजापुर में होने वाली एमेच्योर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन राज्य कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
प्रतिभागी विद्यालय एवं अकादमियाँ नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल, शारदा विद्या मंदिर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लूर्द माता हायर सेकेंडरी स्कूल, सेंट मेरी रेजिडेंशियल हायर सेकेंडरी स्कूल (मेजबान),आई.ई.एस.ड्रैगन कराटे अकादमी सीहोर आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन राघवेंद्र गुप्ता, पलक तिवारी, आयुष नगिना एवं महिमा शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया, जिनके प्रयासों की सभी ने सराहना की।
यह आयोजन जिले के उभरते खिलाडिय़ों के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ, जिसने कराटे को खेल के रूप में नई पहचान दी।

Previous articleप्रदेश की लाड़ली बहनों को 12 जुलाई को मिलेगी राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleश्री सद्गुरू साँईनाथ जी पालकी यात्रा का नगर भ्रमण होगा आज