सीहोर में दिनांक 13 जुलाई 2025 को होगा अस्मिता खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग सिटी लीग 2025 का आयोजन

Join Us

सीहोर। सीहोर जिला वेटलिफ्टिंग ऐसोसिएशन के सचिव सत्यनारायण वारिया ने बताया कि  भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे देश में महिला खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही।  अस्मिता खेलो इंडिया महिला सिटी लीग 2025 के अंतर्गत, मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दिनांक 13 जुलाई 2025 को प्रात: 10 बजे वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला खेल अधिकारी परिसर चर्च ग्राउण्ड पर आयोजित होगी।
साई द्वारा देश भर के विभिन्न शहरों और जिलों में सभी खेलों की महिला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, वेटलिफ्टिंग के लिए मध्य प्रदेश से इंदौर और सीहोर जिले को चुना गया है। भारतीय भारोत्तोलन संघ (इंडियन वेट लिफ्टिंग फेडरेशन) के तत्वावधान में, प्रदेश वेटलिफ्टिंग संगठन मध्य प्रदेश इन दोनों जिलों में प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित कर रहा है, इंदौर कॉपरेशन एरिया वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं सीहोर जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के माध्यम से यह आयोजन न केवल महिला खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा। बल्कि ग्रास-रूट स्तर पर खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Previous articleई-अटेंडेंस के खिलाफ राज्य शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
Next articleकुबेरेश्वरधाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नियमित रूप से जारी भव्य भंडारे का आयोजन