ई-अटेंडेंस के खिलाफ राज्य शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Join Us

सीहोर। राज्य शिक्षक संघ म.प्र. के आव्हान पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में ई-अटेंडेंस बंद करने हेतु एक ज्ञापन राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत त्यागी के नेतृत्व में मुख्य मंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर आनन्द राजावत को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शिक्षकों के लिए हमारे शिक्षक एप्प के माध्यम से ई अटेंडेंस योजना प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश का समूचा शिक्षक संवर्ग प्रदेश सरकार की मंशानुरूप लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ देकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को राष्ट्र में प्रमुख पंक्ति में लाने का प्रयास कर रहा है। इस ईमानदारी और समर्पण का सुखद परिणाम यह रहा कि बोर्ड परीक्षा परिणामों में शासकीय विद्यालयों का प्रदर्शन उत्तम रहा है। परीक्षा परिणामों के बाद आपके द्वारा सार्वजनिक रूप से शासकीय शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की गई है।
माननीय महोदय प्रदेश में केवल शिक्षक संवर्ग की ई अटेंडेंस योजना से हाजिरी लगने की योजना से समाज में ऐसा संदेश जा रहा है कि शिक्षक संवर्ग अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह होने के कारण उनकी ऐसी हाजिरी ली जा रही है। माननीय महोदय गुरु के लिए सम्मान ही सबसे बड़ा धन है। मात्र शिक्षकों के लिए सरकार का ऐसा कदम गुरु पद की गरिमा को क्षति पहुंचाता है व मन को आहत करता है।
अत: राज्य शिक्षक संघ, सीहोर आपसे आग्रह करता है कि ई-अटेंडेंस योजना को प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों पर एक साथ लागू किया जाए तब तक शिक्षकों के लिए स्थगित की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से विश्वजीत त्यागी, संजय सिंह जादौन, चंद्रशेखर वर्मा, जागेश्वर भगत, आशीष शर्मा, चंदर सिंह ठाकुर, जगदीश मालवीय, कैलाश यादव, रघुनाथ मेवाड़ा, सुरेश मालवीय, वीरेंद्र व्यास,
कमल सिंह कोदिया, अनिल नारोलिया, बहादुर मालवीय, देवेंद्र राठौर, इंदर सिंह ठाकुर, रमेश मेवाड़ा, सतीष राठौर, दीपक सावनेर, आत्माराम बामनिया, भैयालाल महोबिया, ऊषा मंगरोलिया, प्रीति यादव, सुनील शुक्ला, रामेश्वर नागर, रघुनन्दन मालवीय, गौरव धीमान, दीपचन्द्र सगवालिया, महेश चन्द्र मालवीय, दर्शनसिंह उईके सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Previous articleमाता रानी के दरबार में हुआ भण्डारे का समापन
Next articleसीहोर में दिनांक 13 जुलाई 2025 को होगा अस्मिता खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग सिटी लीग 2025 का आयोजन