अब नागरिक खुद कर सकेंगे गणना, लॉन्च किया जाएगा वेब पोर्टल, जनगणना को लेकर खास जानकारी आई सामने

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। 2027 में भारत सरकार ने जनगणना का ऐलान किया है। जिसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें जातिगत जनगणना भी शामिल है। इसको लेकर ताजा अपडेट आया है।
अधिकारियों ने कहा कि आगामी जनगणना के दौरान नागरिक खुद गणना कर सकेंगे और इसके लिए खास वेब पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जो दोनों चरणों के लिए उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि देश की पहली डिजिटल जनगणना में गणना करने वाले एंड्रॉइड और एप्पल फोन पर मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए नागरिकों के आंकड़े इक_े करेंगे। ऐसा देश में पहली बार होगा कि नागरिकों को वेब पोर्टल के जरिए खुद गणना करने का मौका मिलेगा। ये पोर्टल दोनों चरणों के लिए उपलब्ध होगा। एक अधिकारी ने कहा, डिजिटल जनगणना पहल जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। डेटा इक_ा करने और इसे सर्वर पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भेजने के लिए पहली बार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

इससे जनगणना डेटा जल्दी उपलब्ध होगा। कलेक्शन, ट्रांसमिशन और स्टोरेज के समय डेटा सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए बहुत ही कड़े डेटा सिक्योरिटी उपाय लागू किए जाएंगे। एचएलओ 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा, उसके बाद दूसरा चरण 1 फरवरी, 2027 से शुरू होगा, जिसमें जनसंख्या गणना (पीई) की जाएगी। आगामी जनगणना में घर के सदस्यों की जातियों की गणना की जाएगी। जनगणना 2027 के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च, 2027 को और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए 1 अक्टूबर, 2026 को होगी।

Previous articleप्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात, सिवनी में 9 घंटे में ढाई इंच बारिश दर्ज, नदी-नाले उफान पर
Next articleबिहार में बड़ा हत्याकांड, डायन के शक में एक ही परिवार के 5 को 250 लोगों ने पहले पीटा फिर पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा