प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात, सिवनी में 9 घंटे में ढाई इंच बारिश दर्ज, नदी-नाले उफान पर

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। एमपी के कई जिलों में लगातार तेज बारिश होने की वजह से हालात बिगडऩे लगे हैं। सोमवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 27 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। सिवनी में 9 घंटे में ढाई इंच पानी गिर गया।एमपी के कई जिलों में लगातार तेज बारिश होने की वजह से हालात बिगडऩे लगे हैं। सोमवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 27 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। सिवनी में 9 घंटे में ढाई इंच पानी गिर गया। कटनी में एक युवक नदी में बह गया। सीहोर जिले के पार्वती और पपनाश नदी भारी बारिश के चलते उफान पर हैं। पार्वती नदी पर हादसा होते-होते बचा। पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। राजस्थान के कोटा से पिकनिक मनाने गरोठ के भानपुरा आए दो युवकों की गांधी सागर डैम में डूबने से मौत हो गई। इटारसी में जीआरपी थाना, बाजारों और कुछ कॉलोनियों के घरों में पानी घुस गया। मंडला में हुई भारी बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर वॉर्निंग लेबल क्रॉस कर 437.40 मीटर पर पहुंच गया है। साथ ही मटियारी, सुरपन, बंजर सहित कई नदियां उफान पर हैं। जबलपुर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट और अनूपपुर में स्कूलों और आंगनबाडिय़ों की छुट्टी कर दी गई है।

Previous articleराणा ने उगले कई राज, हमले से पहले मुंबई के कई स्थानों की रेकी की थी
Next articleअब नागरिक खुद कर सकेंगे गणना, लॉन्च किया जाएगा वेब पोर्टल, जनगणना को लेकर खास जानकारी आई सामने