जबलपुर। मुस्लिम इस्लाह कमेटी ने मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन, प्रेस प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। कमेटी ने शहर में कौमी एकता और भाईचारे के अनुपम उदाहरण की सराहना की।
मुस्लिम इस्लाह कमेटी के हाजी कदीर सोनी, पठान समाज के सरदार पत्रकार हाजी मुईन खान, हाजी मक़बूल अहमद रज़वी, हाजी शेख जमील नियाज़ी, मतीन अंसारी, पप्पू वसीम खान, बाबा रिज़वान, जमा खान, मतलूब अंसारी, अमीन कुरैशी, ज़ैदी बाबा, मुबारक अली कादरी, सैय्यद कादिर अली कादरी, अकबर खान सरवर, पत्रकार अशफाक आरिफ, तालिब हुसैन, याकूब अंसारी, शमीम अंसारी गुड्डू, नियाज़ मंसूरी, अशरफ मंसूरी और एजाज़ उस्मानी सहित कई सदस्यों ने संयुक्त रूप से यह आभार व्यक्त किया।
कमेटी ने विशेष रूप से जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त सहित सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सक्रिय भूमिका के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मोहर्रम के दौरान आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने में प्रशासन की भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर, कमेटी ने प्रेस प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी विशेष धन्यवाद दिया। मीडिया ने पर्व से संबंधित सटीक जानकारी प्रसारित कर शहर में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कमेटी ने इस बात पर जोर दिया कि मोहर्रम के दौरान शहर में कौमी एकता और भाईचारे का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। उन्होंने शहर के सभी निवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जबलपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब का ही परिणाम है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन संस्कारधानी के संस्कार को दर्शाता है।








