साकेत धाम ग्वारीघाट में सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण का आयोजन 21 से

Join Us

जबलपुर। साकेत धाम आश्रम ग्वारीघाट में परमपूज्य गिरीशानंद जी महाराज के संरक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता राघवाचार्य जी की अध्यक्षता में आगामी सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले शिवाराधन महोत्सव हेतु नगर की सामाजिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के व्यवस्थापक प. दीपक द्विवेदी ने बताया कि 11 दिवसीय भव्य आयोजन में 21 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक भव्य सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं उनका महारुद्राभिषेक प्रतिदिन अलग अलग वस्तुओं से होगा एवं सायं कालीन की वेला में शिवपुराण कथा का वाचन राघवाचार्य जी के मुखारविंद से होगा।बैठक में आयोजन संबंधित विभिन्न विषयो पर भी सभी ने प्रकाश डाला गया और आयोजन की भव्यता देने हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किए गये। बैठक में प्रमुख रूप से मां नर्मदा महाआरती समिति के संस्थापक पं. ओंकार दुबे, ग्वारीघाट वार्ड पार्षद शारदा कुशवाहा, तरसेम सिंह पप्पू, भारत सिंह यादव, रामजी अग्रवाल, मनीष दुबे, परशुराम मिश्र, रज्जन श्रीपाल, रामकुमार श्रीपाल, विक्रम पड़वार,कैलाश साहू, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष भाजपा रानू तिवारी, एवं अनेक सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

Previous articleटोल फ्री नंबर से खाद न मिलने से किसान प्रशासन से नाराज
Next articleओबीसी कांग्रेस द्वारा कब्रिस्तान में किया गया पौधा रोपण