बुजुर्ग के लिए देवदूत व लोगों के लिये प्रेरणास्त्रोत बना दीपक झलावा

Join Us

सीहोर। मंगलवार, 01 जुलाई 2025 को सीहोर जिले की सहकारी संस्था निपनिया केंद्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर एक प्रेरणादायक घटना घटी। ग्राम निपनिया निवासी जय नारायण अपनी नातिन को दवा दिलवाने केंद्र पहुंचे थे, जहां बेंच पर बैठे हुए उन्हें अचानक घबराहट हुई सांस फुलने लगी बेंच से गिरने लगे तभी केंद्र संचालक दीपक झलावा ने बिना किसी स्वास्र्थ व तत्परता दिखाते हुए स्थिति को भांपा और कनीराम को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। लगातार प्रयासों के बाद उनकी सांस सामान्य हुई। फिलहाल कनीराम पूर्णत: स्वस्थ हैं। यह सराहनीय कार्य संस्था प्रबंधक सुरेश गौर एवं झलावा की सतर्कता, सेवा भावना एवं भारत सरकार का सहकारिता विभाग द्वारा पहल की गयी। सहकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की उपलब्धता का परिणाम है।

Previous articleभटकाव की स्थिति में राह दिखाता है साहित्य, समाज में साहत्यि का महत्व पहले भी था अब भी है- डॉ शर्मा
Next articleकुबेरेश्वरधाम पर 10 जुलाई को किया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन