जीतू पटवारी पर एफ आईआर, अशोक नगर में सामूहिक गिरफ्तारी देगी कांग्रेस

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। मध्यप्रदेश के अशोक नगर में 8 जुलाई को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इस दिन प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई एफआइआर के विरोध में कांग्रेस ने सामूहिक गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है जिसमें पूरे राज्य से कार्यकर्ता शामिल होंगे। एमपी कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसियों को रोकने के लिए प्रशासन दमनात्मक उपाय कर रहा है। उन्हें होटलों में नहीं रुकने दिया जा रहा। मुकेश नायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन से प्रशासन और सरकार इतनी घबरा गई है कि अशोकनगर में 1000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ हुई एफआईआर के विरोध में अशोक नगर थाने में कांग्रेसियों की सामूहिक गिरफ्तारी के संबंध में रविवार को प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जिस अधिनियम के तहत यह आदेश जारी किया है, वह किसी संकटकालीन स्थिति में लागू होता है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता तो खुद पुलिस का सहयोग कर रहे हैं और गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।दरअसल अशोकनगर जिले के निवासी गजराज लोधी ने भाजपा के एक कार्यकर्ता पर मारपीट करने और मल खिलाने का आरोप लगाया था। जब 25 जून को जीतू पटवारी ओरछा दौरे पर थे, तब युवक ने उनसे मिलकर गांव में हुई मारपीट की शिकायत की थी। लेकिन बाद में युवक ने जीतू पटवारी पर उसे बहकाकर शिकायत करवाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने जीतू पटवारी पर एफआईआर की। इसी के चलते पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा था कि 7 जुलाई तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती है, तो 8 जुलाई को पूरी कांग्रेस अशोकनगर थाने जाकर गिरफ्तारी देगी।मुकेश नायक ने कहा कि युवक के कई वीडियो पब्लिक डोमेन पर मौजूद है, जिसमें वो न्याय की गुहार लगा रहा है।

 

Previous articleएक्शन मोड में पीएचक्यू, 48 दागी पुलिसकर्मी एक साथ लाइन अटैच
Next articleमंडी में फिर फटे बादल, 9 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी