जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 261वां सप्ताह

Join Us
नर्मदापुरम। जय हो समिति द्वारा संचालित मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का आज 261वां सप्ताह पूर्ण हुआ। यह अभियान नर्मदा मैया की सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ निरंतर जारी है। इस सप्ताह भी प्रातःकाल समिति के सदस्यों ने परमहंस घाट पहुंचकर श्रमदान किया। कचरा संग्रहण, सफाई, पत्तों एवं प्लास्टिक सामग्री को हटाने जैसे कार्य किए गए। समिति के स्वयंसेवकों ने लोगों को घाट की स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। जय हो समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मां नर्मदा की सेवा जनभागीदारी से ही संभव है और जब तक जीवन है, यह अभियान अनवरत चलता रहेगा। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने “नर्मदा मैया की जय”, “स्वच्छ नर्मदा पवित्र नर्मदा” के नारों के साथ संकल्प लिया। सफाई करने वालों में समिति के सागर पटेल, सौरभ वर्मा, अनुराग वर्मा, विशाल बावरिया, संजू प्रजापति, कौशिक बावरिया, प्रीतम चक्रवर्ती उपस्थित रहे।
Previous articleजनता कार्यालय में सांसद दर्शन सिंह की जनसुनवाई 
Next articleडाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई