नर्मदापुरम। प्रेरणा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक पौधा मां केन नाम अभियान के तहत पर्यावरण प्रेमी डॉ. मयंक तोमर के मुख्य आतिथ्य में विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा पौधारोपण किया गया, स्कूल प्राचार्य विनीता तिवारी ने उन्हें बताया कि हमारे यहां 100 से अधिक पौधे लगाए जाने हैं,। डॉ. तोमर ने स्कूल के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों से इस पावन कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने का आव्हान किया, स्कूल स्टाफ ने पौधारोपण कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए डॉ. तोमर का आभार व्यक्त किया।







