सीहोर। राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश आर्य नगर में लोगों से मिले और पार्टी की रिती-निती के बारे में अवगत कराते हुए लोगों से अपील की है कि राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी के सदस्य बनकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। आर्य ने आगे कहा कि नवजागरण पार्टी के सिद्धांतों का साथ दिजिये। हमारा साथ देकर सम्पन्न शक्तिशाली गौरवशाली व श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण करें। आज जनता जनार्धन महंगाई, बैरोजगारी, भ्रष्टाचार से तृस्त है और अब बदलाव हेतु विकल्प ढंूढ रही है। यह पार्टी जनता व किसानों की पार्टी है और जनता की सेवा करने के लिये तत्पर है। आगामी निकायों के चुनाव में हमारी पार्टी चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारेगी। हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि बैरोजगारों को रोजगार मोहिया करायें। शहर में नये उद्योग स्थापित हों, पार्टी का यही प्रयास रहेगा। आर्य ने शासन से मांग कि है कि वृद्ध पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कल्याणी पेंशन को बड़ाकर 1500 रूपेय प्रतिमाह दिया जाये। बैरोजगारों को बैरोजगारी भत्ता भी 1000 रूपये प्रतिमाह दिया जावे, शहर की अधिकांश सडके गड्डे में तबदील हो रही है, इनकी भी तुरंत मरम्मत की जाये ताकि बारिस में लोगों को आवामन में परेशानी ना हो। शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को शहर से बाहर किया जाए ताकि आने जाने वालों को परेशानी ना हो। कोर्ट परिसर में भी जनसर्पक किया और जन हित में जारी एक पर्चे का विमोचन भी किया







