युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 10 जुलाई को

Join Us
रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व
नर्मदापुरम/ मध्‍यप्रदेश शासन सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम विभाग एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं के लिए स्‍वरोजगार, रोजगार और अप्रेटिसशिप के लिए अवसर प्रदान करने के लिए युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 10 जुलाई 2025 को शासकीय नर्मदा स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में किया जाएगा। तत्‍संबंध में कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा रोजगार मेले के सुचारु आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्‍व सौंप उनकी ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार कलेक्‍टर सुश्री मीना द्वारा रोजगार मेला का संपूर्ण प्रभार का डिप्‍टी कलेक्‍टर डॉ बबिता राठौर को सौंपा है। रोजगार मेला के आयोजन संबंधी अन्‍य कार्यो एवं व्‍यवस्‍थाओं के लिए भी अधिकारियों को दायित्‍व सौंपे गये है।
Previous articleजस्टिस वर्मा को हटाने प्रक्रिया तेज, केंद्र सरकार ने शुरू की विपक्ष से बातचीत
Next articleनपा ने शुरू किया सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान