जबलपुर। समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक, श्रमिक नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व जनता दल (यूनाइटेड) मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय बच्चन नायक की जयंती के अवसर पर जदयू कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने स्व. नायक जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में एडवोकेट आर जी वर्मा, उदय पाटील, विनोद साहू, विनय बौद्ध, कंचन चौधरी, इमाम खान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।








