कमला हैरिस बनेगी कैलिफोर्निया की गवर्नर, सर्वे में मिली बढ़त

Join Us

कैलिफोर्निया,(ए)। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अगर 2026 में कैलिफ़ोर्निया की गवर्नर की दौड़ में उतरती हैं तो उन्हें पहले से ही मजबूत जन समर्थन हासिल है। यह दावा यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया, इरविन के स्कूल ऑफ सोशल इकोलॉजी द्वारा जारी एक नए सर्वे में किया है। कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक प्रत्याशियों में 24 फीसदी वोटरों का समर्थन मिला है। दूसरे स्थान पर रियल एस्टेट कारोबारी रिक कारुसो हैं, जिन्हें सिर्फ 9 फीसदी समर्थन मिला। 40 फीसदी मतदाता अभी अपना मत तय नहीं कर पाए हैं। मीडिया रिपोर्ट में एक अनाम रिपब्लिकन के खिलाफ हैरिस को 41 फीसदी समर्थन मिलता दिख रहा है। वहीं 29 फीसदी मतदाता रिपब्लिकन के पक्ष में हैं, 16फीसदी ने अपना स्टैंड अभी साफ नहीं किया है। 14 फीसदी वोटर वोट नहीं देंगे। कमला हैरिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से चुनाव लडऩे की घोषणा नहीं की है, लेकिन वह जुलाई-अगस्त के अंत तक निर्णय लेने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपने पुराने समर्थकों से बातचीत शुरू कर दी है। कुछ लोग 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी हार को देखते हुए संकोच में हैं। कमला हैरिस को नाम पहचान और जबरदस्त फंडिंग क्षमताओं का फायदा है। वहीं अटॉर्नी जनरल रॉब बॉन्टा ने चुनाव न लडऩे का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस की संभावित उम्मीदवारी ने मैदान को साफ कर दिया है।

Previous articleमाली में तीन भारतीयों का अपहरण, एक्शन में भारत
Next articleभारत-अमेरिका के बीच 48 घंटों के भीतर होगा बड़ा समझौता! वाशिंगटन में बातचीत का दौर शुरू