ग्राम बिसोनिकलां में हुआ कियोस्क कार्यक्रम अयोजित

Join Us

 जागरूक किया कि कम खर्चे में कैसे अच्छा उत्पादन प्राप्त करें किसान
सीहोर। सीहोर जिले के ग्राम बिसोनिकलां में कियोस्क कार्यक्रम का आयोजन शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा कियोस्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका कम खर्चे में केसे अच्छा उत्पादन प्राप्त हो उसके लिए किसानों को जागरुक किया गया। कंपनी के कुछ उत्पाद जैसे खास, विंगरो-जी, ज्यूपिटर, सीएमएस आदि खाद और दवाई के बारे में किसानों को बताया गया। मक्का के लिए विंगरो-जी हमारे फसल के लिए खास है के बारे में किसानों को समझाया दिया गया। कंपनी के कर्मचारी ललित जायसवाल  के द्वारा बताया गया कि ज्यादा रसायन खाद से जमीन की उर्वरा शक्ति खराब हो रही है। जमीन बंजर होने की कगार में है, इसलिए शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड के द्वारा जैविक खेती के तरीके बताए गए। जैविक खेती से जमीन के बंजर होने का खतरा नहीं होती है।  खेत मिट्टी भी उपजाऊ होती है। जमीन का पीएच मैन भी मेंटेन रहता है। पौधों का विकास भी अच्छी तरह से होता है। कियोस्क प्रोग्राम में कंपनी के कर्मचारी कृषि अधिकारी  ललित जयसवाल और कंपनी के सीनियर धीरज विश्वकर्मा के साथ गांव के जागरूक किसान राजाराम लोवंशी, सुरेश राजपूत, अनिल धनगर, सुरेश मीना आदि उपस्थित रहे।

Previous articleसरस्वती कत्थक कला केंद्र की डायरेक्टर डॉ रुपाली सोनी नगर गौरव सम्मान से हुई सम्मानित
Next articleनगरीय क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों के विस्तार को नियंत्रित करने कार्य-योजना बनाई जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव