सीहोर | शहर की सामाजिक संगठन नवोदित कला मंच द्वारा आयोजित 31 वे प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम-2025 के अंतर्गत नगर के विकास एवं सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने के लिए समाज के उत्थान के लिए किये गये अनुकरणीय कार्य करने एवं अमेरिका की मेरिलेंड स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधी प्राप्त करने पर “नगर गौरव सम्मान” केटेगिरी मे शहर की प्रसिद्ध कत्थक नृत्य कलाकार एवं नृत्य गुरु डॉ रुपाली सोनी को सम्मानित किया गया, इसी कड़ी मे संस्था की 12 बच्चियों को वर्ष दरमियान लोक माता अहिल्या बाई की 350 वी जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य मे वर्ष भर मे आयोजित प्रादेशिक एवं नगर स्तर तक के विभिन्न 10 से अधिक सांस्कृतिक मंचो पर नृत्य नाटिका प्रस्तुति करने हेतु सम्मान किया गया और संस्था की चार्मी पाहुजा को नृत्य के क्षेत्र मे डिप्लोमा एवं प्रदेश स्तर पर प्रस्तुति देने हेतु नृत्य विद सम्मान से सभी को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी अरुणा राय, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ रोहितश्व कुमार शर्मा प्राचार्य प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस सीहोर, संस्था के अध्यक्ष डॉ अनीस खान, संस्था के संस्थापक सुरेश जयसवाल एवं अन्य विशिष्ट गणमान्य अतिथियों द्वारा शील्ड, सर्टिफिकेट ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया | उक्त कार्यक्रम मे संस्था की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य एवं लोक माता अहिल्या बाई के जीवन चरित्र पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शको का मन जीत लिया एवं ताली बजाने पर मजबूर करदिया |
सरस्वती कत्थक कला केंद्र की संचालिका ने उक्त सुन्दर कार्यक्रम हेतु नवोदित कला मंच एवं जनपरिषद सीहोर के आयोजकों पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं विश्वास व्यक्त किया की ऐसी संस्था आगे भी बच्चों की प्रतिभाओं को परख कर बच्चों को मंच उपलब्ध कराकर प्रोत्साहित करती रहेगी |








