सीहोर शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा ने की सभी शहर वासियों से धरने में शामिल होने की अपील
सीहोर। विद्युत मण्डल, सीहोर द्वारा जबरिया थमाये जा रहे स्मार्ट मीटर का नागरिक काफी विरोध हो रहा हैं, कहीं-कहीं तो लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन रही है, जिससे शहर का माहौल खराब होने की पूर्ण सम्भावना है, नागरिकों का कहना है कि यह स्मार्ट मीटर खपत से अधिक रिडिंग दे रहे हैं, जब चाहे तब अघोषित बिजली कटोती की जा रही है, बिजली के बिलों की राशि बढ़ाकर दी जा रही है, समय पर मीटर की रिडिंग नही ली जा रही है, जो नवीन स्मार्ट मीटर लगे हैं उनमें से कई के बिल तक समय पर नही दिये जा रहे हैं, विद्युत मण्डल, सीहोर की इसी प्रकार की कई अनीयमित्ताओं और मनमानी के चलते नागरिकों में काफी आक्रोष व्याप्त है। जिसके सम्बंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में पूर्व में भी ज्ञापन सौंपे गये थे और समय रहते समस्याओं का निराकरण नही होने पर धरना प्रदर्शन की सूचना भी विभाग को दी गई थी, इसके बावजूद भी कोई उचित कार्यवाही विद्युत मण्डल द्वारा नही की गई। इसी तारतम्य में निशांत वर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 4 जुलाई 2025, शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली चौराहे पर प्रात: 11 बजे से सांय 3 बजे तक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शहर कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सभी नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।








