विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Join Us
नर्मदापुरम। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल  के सेवा सप्ताह के अंतर्गत 1 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक सेवा, सुरक्षा और संस्कार के कार्य किए जाने है जिसके अंतर्गत 03 जुलाई 2025 को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति नर्मदापुरम द्वारा पूजनीय संत धुनि वाले दादा के पावन स्थान पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन मे सेठा हॉस्पिटल डॉ. अतुल सेठा   उनकी टीम के द्वारा लगभग 200 लोगों का स्वस्थ परीक्षण किया गया तथा उन्हें दवाइयां प्रदान की गई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा  बालागंज, जुमेराती, बी टी आई तथा आसपास के क्षेत्र में लोगों तक स्वास्थ शिविर की सूचना पहुंच कर। लगभग 200 लोगों को स्वास्थ शिविर का लाभ प्रदान करवाया। जिला संयोजक नितिन मेषकर ने बताया  कि जन-जन की सेवा, ही हमारा संकल्प है बंजरग दल इसी प्रकार देश के प्रत्येक स्थान पर सेवा सप्ताह के माध्यम से लोगों को सेवा प्रदान करने में अग्रसर है। कार्यक्रम में विशेष सहयोग संजय रिछारिया द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, जिला मंत्री चेतन राजपूत, जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला गौ रक्षा प्रमुख कैलाश दायमा, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रदीप दायमा, जिला सह गौ रक्षा प्रमुख दिनेश कीर, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, नगर उपाध्याय अनिरुद्ध चंदसोरिया, नगर सह सेवा प्रमुख सुशील गोहर, इशांत विश्वकर्मा, देव बाथव, बलराम विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous articleकालीबाड़ी निर्माण के लिए डा शर्मा ने दान की भूमि
Next articleकलेक्‍टर ने किया सोहागपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जमुनिया एवं पथरई का सघन दौरा