कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ फर्जी मुकदमे के विरोध में एसपी को ज्ञापन, प्रदर्शन, गिरफ्तारी

Join Us

जबलपुर। प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ फर्जी मुकदमे के विरोध में शहर कांग्रेस और ओबीसी वर्ग के पदाधिकारी एसपी को ज्ञापन देने एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी द्वारा कांग्रेस जनों से ज्ञापन लेने ना आने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग)पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी टीकाराम कोष्टा, अलीम मंसूरी, डॉ मोइन अंसारी आदि ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि एसपी द्वारा कांग्रेस के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार संविधान की शपथ के विरुद्ध है । कांग्रेस के साथ एसपी का यह रवैया अशोभनीय है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है एसपी के ऐसे व्यवहार के विरोध में कांग्रेस जनों ने एसपी ऑफिस में धरना, प्रदर्शन, विरोध प्रगट करने वालों मे ओबीसी वर्ग का भी सहयोग रहा।

Previous articleअमेरिका में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, इस्कॉन राधा-कृष्ण मंदिर पर चलीं गोलियां, 20-30 राउंड हुई फायरिंग
Next articleपमरे ने तीन माह में 2114 कोचों/वैगनों की मरम्मत की