सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो हमेशा छात्र-छात्राओं की मदद करने के लिए तत्पर रहता है। अभाविप कॉलेज अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सलेंस पीजी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई कि वर्तमान में छात्र-छात्राऐं प्रवेश लेने कॉलेज में बड़ी संख्या में आ रहे हैं। ऑनलाइन पोर्टल बंद हो गया है जिससे बहुत सारे छात्र- छात्राऐं प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं। अभाविप ने मांग की है कि जल्द से जल्द ऑनलाइन पोर्टल चालू कराया जाए ताकि छात्र छात्राऐं ऐडमिशन ले सके और एडमिशन के अभाव में उनका साल खराब ना हो।
साथ ही विद्यार्थियों के हित को देखते हुए चैतावनी भी दी है कि यदि दो दिनों के अंदर ऑनलाइन पोर्टल चालू नही हुआ तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अभाविप कालेज अध्यक्ष हिमांशु जाटव, जिला संयोजक बलवीर राजपूत, नगर मंत्री रितिक अरोरा, नगर सहमंत्री कुशहाल मोटवानी, पीजी कॉलेज मंत्री नागेश बैरागी, महाविद्यालय प्रमुख मयंक चन्देल, विशाल यादव, शिवांग राठौर, पलक यादव, राजु नाथ आदि उपस्थित रहे।








