प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध पुलिस थाना मुंगावली जिला अशोकनगर में दर्ज झूठी एफआईआर को निरस्त करने की मांग
सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुलिस महानिदेशक के नाम पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में एडिशनल एसपी श्रीमती सुनीता रावत को ज्ञापन सौंपा, श्री गुजराती ने ज्ञापन का वाचन करते हुए कि पुलिस थाना मुंगावली जिला अशोकनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत झूठे तथ्यों के आधार पर एफआईआर क्रमांक 0233 दिनांक 27.06.2025 दर्ज की गई है जिसमें उल्लेखित किया गया है कि गजराज लोधी एवं रघुराज लोधी निवासी ग्राम मुडरा थाना मुंगावली जिला अशोकनगर के साथ सरपंच के पुत्र विकास एवं उनके साथियों द्वारा दोनो लोधी भाईयों के साथ मारपीट की गई है। उनकी मोटर साईकिल छीन ली गई है. उक्त घटना के संबंध में दिनांक 25.06.2026 को. प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी के ओरछा दौरा कार्यक्रम के दौरान भेंट कराई गई जिसमे आरोप लगाया गया कि श्री पटवारी ने गजराज लोधी एवं रघुराज लोधी पीडित भाईयों को यह समझाया कि यह कहना कि तुम्हें मारपीट के साथ-साथ मानव मल भी खिलाया गया है, यदि ऐसा कहोगे तब मोटर सायकिल भी दूंगा तथा परिवार का ध्यान भी रखूँगा। उक्त घटनाक्रम के वार्तालाप को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा घटना के विवरण का वीडियो वायरल किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल कहा कि उक्त घटनाक्रम का वीडियों वायरल होने पर जिला कलेक्टर अशोकनगर द्वारा पीडित लोधी बंधुओं को तलब किया गया एवं मानव मल खिलाने की शर्मनाक घटना से उनके जिले की बदनामी रोकने के उद्देश्य से जरा धमकाकर पीडित व्यक्तियों से शपथ पत्र लिया गया जिसमें उपरोक्त घटनाक्रम के संबंध में लिखा गया जो कि पुलिस में दर्ज एफआईआर में उल्लेखित है। आश्चर्य की बात यह है कि उन परिस्थितियों की जांच होनी चाहिए कि 25.06.2025 को पीडित व्यक्तियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी शिकायत दर्ज कराई हो और उसके दूसरे दिन 20.06.2025 को वह बिना किसी कारण के कैसे कलेक्टर अशोकनगर को शपथ पत्र दे सकते है कि मानय मल खिलाने का स्टेटमेंट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के कहने पर दिया गया है यह राजनीतिक द्वेष भावना से किये जाने वाला षडयंत्र है।
पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि दिनांक 25.00.2025 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पीडि़त लोधी बंधुओं द्वारा की गई शिकायत का वीडियों बायरल होने पर जिला कलेक्टर द्वारा डरा धमका कर गलत शपथ पत्र लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अपराधी साजिश करना, धर्म जाति के आधार पर आपसी दुश्मनी को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक होना, झूठे तथ्यों को सत्य के रूप में प्रस्तुत करना और सार्वजनिक उपद्रव फैलाने के लिए साजिशकर्ता मानकर एफआईआर दर्ज की गई। आश्चर्य कि बात यह है कि दिनांक 25.06.2025 को ग्राम मुहरा निवासी गजराज लोधी एवं रघुराज लोभी जिनके साथ गांव के दबंग सरपंच पुत्र द्वारा अपने साथियों के साथ मारपीट की जिसके लिए शिकायत होने पर भी उन्हें न्याय ना मिलने पर उनके द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी से सम्पर्क स्थापित कर अपनी शिकायत दर्ज कराई गई। चूंकि श्री जीतू पटवारी राजनीतिक तौर पर विपक्षीय दल के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनका एवं प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का यह कर्तव्य है कि वह प्रदेश में हो रहे व्यक्तियों के साथ अन्याय, अत्याचार को रोकने के लिए आवाज उठाए, पीडि़तों की मदद करे उनके द्वारा ऐसा ही कर्तव्य निभाया गया है ना कि ऐसी कोई साजिश की गई जैसा कि पुलिस ने अपनी एफआईआर में उल्लेखित किया है। श्री पटवारी द्वारा वायरल किये गए वीडियों को स्पष्ट तौर पर देखा एवं सुना जा सकता है जिसमें पीडित लोधी बंधू रोते-बिलखते हुए अपनी शिकायत करा रहे है और न्याय दिलाने की गुहार कर रहे हैं ऐसे में कैसे उपरोक्त अपराध निर्मित ही गया है जिसकी एफआईआर दर्ज की गई है। मांग की गई है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के विरुद्ध पुलिस थाना मुंगावली जिला अशोकनगर में दर्ज झूठी एफआईआर क्रमांक 0233 दिनांक 27.06.2025 को निरस्त किया जाये तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था को उचित ढंग से प्रभावशील किया जाये। जिससे कि भविष्य में प्रदेश की जनता के साथ होने वाली अनाचार एवं आयाचार की घटनाओं को रोका जा सके जी कि न्यायोचित होगा। ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक व प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, ओम वर्मा, राजाराम बड़े भाई, राजेंद्र वर्मा,कमल सिंह चौहान, हरपाल सिंह ठाकुर, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, नईम नवाब, प्रीतम दयाल चौरसिया, जफरलाला, राजेश भूरा यादव, पवन राठौर, सीताराम भारती, राजीव मिश्रा, गुलाब बाई ठाकुर, रघुवीर सिंह दांगी, कलीम पठान, मनोज पटेल, घनश्याम मीणा, आशीष गहलोत, अर्जुन मेवाड़ा, बृजेश पटेल, हसीन कुरैशी, रामनारायण शर्मा, नरेन्द्र खंगराले, योगेन्द्र राय, इरफान लाला, राकेश वर्मा, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, कमलेश चाण्डक, भगत सिंह तोमर, धीरज ठाकुर, सुरेश ठाकुर , देवीसिंह तँवर, आसिफ अंसारी, असरफ अली, विनीत गोयल, हरी मेवाड़ा, मनीष मेवाड़ा, लक्की सक्सेना, गजराज परमार, देवेन्द्र चौधरी, राधेश्याम गुर्जर, घनश्याम जांगड़ा, महेश मुंदीखेड़ी, नरेन्द्र कुशवाहा, भोलाराम त्यागी, दशरथ सिंह, अनिल सेन, रामनारायण पाटीदार, भंवरलाल पाटिल, गुलाब वर्मा, मांगीलाल पटेल, उदम ठाकुर, भँवरलाल ठाकुर, बनेसिंह वर्मा, जोधाराम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








