स्मार्ट मीटर के संबंध में प्रकाशित खबर को लेकर विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक ने कराया वस्तुस्थिति से अवगत

Join Us

सीहोर/गत दिवस जिले के एक समाचार पत्र में स्मार्ट मीटर के संबंध में प्रकाशित खबर में बारे में वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि आरडीएसएस योजना अंतर्गत सीहोर संभाग में लगभग 67,051 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमे से लगभग 13,680 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है एवं शेष मीटर लगाए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा कुल स्मार्ट मीटर की संख्या में 05 प्रतिशत स्मार्ट मीटरों में चेक मीटर भी स्थापित किए जाते है ताकि स्मार्ट मीटर की कार्य प्रणाली को चेक किया जा सके उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा जिले के ग्राम निपानिया में 331 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए, जिनमें से 31 चेक मीटर भी शामिल हैं। जब ग्राम निपानिया में स्मार्ट मीटर एवं चेक मीटर की जांच की गई तो सभी चेक मीटर एवं स्मार्ट मीटर दर्ज खपत में समानता पायी गयी है। उन्होंने बताया कि ग्राम निपानिया मे स्मार्ट मीटर लगाने से पहले अधिकतर घरों में स्वीकृत विद्युत भार के आधार पर अनुमानित खपत के बिल दिए जा रहे थे। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के बिल दिए गए है। इसके साथ ही वर्तमान में जो बिल दिए जा रहे हैं उनमें शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ भी उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर के कई लाभ है। इससे वर्तमान टैरिफ के अनुसार 25 पैसे यूनिट की छूट है। इसके साथ ही  सुरक्षा राशि से भी छूट है। प्रत्येक बिल भुगतान पर 0.5 प्रतिशत की छूट है तथा घरेलू श्रेणी छूट की अधिकतम सीमा नही है। स्मार्ट मीटर से बिजली खपत की जानकारी हर 15 मिनट में मोबाइल पर प्राप्त होती है।

Previous articleराष्ट्रीय नवजागरण पार्टी जिलाध्यक्ष कमलेश आर्य ने किया जनसम्पर्क
Next articleडीजल पेट्रोल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है पेट्रोप पंपों का औचक निरीक्षण