राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी जिलाध्यक्ष कमलेश आर्य ने किया जनसम्पर्क

Join Us

सीहोर। राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश आर्य कोर्ट परिसर में लोगों से मिले और पार्टी की रिती-निती के बारे में अवगत कराते हुए लोगों से अपील की है कि राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी के सदस्य बनकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। आर्य ने आगे कहा कि नवजागरण पार्टी के सिद्धांतों का साथ दिजिये। हमारा साथ देकर सम्पन्न शक्तिशाली गौरवशाली व श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण करें। आज जनता जनार्धन महंगाई, बैरोजगारी, भ्रष्टाचार से तृस्त है और अब बदलाव हेतु विकल्प ढंूढ रही है। यह पार्टी जनता व किसानों की पार्टी है और जनता की सेवा करने के लिये तत्पर है। आगामी निकायों के चुनाव में हमारी पार्टी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि बैरोजगारों को रोजगार मोहिया करायें। शहर में नये उद्योग स्थापित हों, पार्टी का यह प्रयास रहेगा। शासन से मांग कि है कि वृद्ध पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कल्याणी पेंशन को बड़ाकर प्रतिमाह 1500 रूपये दिया जाये। बैरोजगारों को बैरोजगारी भत्ता भी एक हजार रूपये प्रतिमाह दिया जावे, शहर की अधिकांश सडक़े गड्डे में तबदील हो रही है, इनकी भी तुरंत मरम्मत की जाये ताकि बारिस में लोगों को आवामन में परेशानी ना हो।

Previous articleजब मां ने हक के लिए उठाई आवाज तो कानून ने भी दिया साथ
Next articleस्मार्ट मीटर के संबंध में प्रकाशित खबर को लेकर विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक ने कराया वस्तुस्थिति से अवगत