आक्सफोर्ड स्कूल में मनाया डाक्टर्स डे

Join Us

 उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए-डॉ. गगन नामदेव
सीहोर। मंगलवार को शहर के सबसे बड़े शिक्षा केन्द्रों में से एक आक्सफोर्ड विद्यालय में डॉक्र्ट्स डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. गगन नामदेव का सम्मान किया गया। इस दौरान डॉ. नामदेव ने कहाकि डॉक्टर दिवस, डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन डॉक्टरों के निस्वार्थ सेवा और समर्पण को पहचानने और उनकी सराहना करने के लिए मनाया जाता है।
स्वामी विवेकानंद का एक प्रसिद्ध मंत्र है- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। यह मंत्र बच्चों को प्रेरित करने और उन्हें निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका अर्थ है कि बच्चों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कभी भी हार नहीं माननी चाहिए और लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसपल बीना जे कुरियन सहित स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक कार्य देश समाज के लिये करने का प्रयास करे स्वच्छ भारत, पौधरोपण और मेक इन इंडिया प्रोडक्ट इस्तेमाल करना के बारे मे बताए। अंत में हेल्दी डाइट योगा एक्सरसाइज और नशा मुक्ति के बारे में बच्चों से बात की।

Previous articleभाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में डॉक्टर डे पर सम्मान और पौधारोपण
Next articleसंकल्प वृद्धाश्रम परिवार के तत्वाधान में शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान