भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में डॉक्टर डे पर सम्मान और पौधारोपण

Join Us

सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित हागवर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल परिसर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ और आइएमए सीहोर के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के साथ आधा दर्जन से अधिक चिकित्सकों का सम्मान किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. गगन नामदेव ने कहाकि डॉक्टर दिवस, डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस मौके पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवासियों के अलावा बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने पौधा रोपण किया और वितरण किया। स्कूल परिवार की ओर से डॉ. एनएम नामदेव, डॉ. भरत आर्य, डॉ. राकेश खरे, डॉ. विवेक सक्सेना, पुष्पा कन्नोजिया, आशुतोष दीक्षित, जयपाल सिंह, धर्मेन्द्र दांगी, सुनीता सिसोदिया, भविष्य राठौर आदि शामिल थे। आभार व्यक्त विद्यालय की प्राचार्य सरिता चौपड़ा ने किया।

Previous articleलोक निर्माण विभाग ने चलाया वृहद पौधारोपण अभियान
Next articleआक्सफोर्ड स्कूल में मनाया डाक्टर्स डे