जसपाल सिंह अरोरा ने दी नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई, वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों से भी की मुलाकात

Join Us

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की एवं उन्हें बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान श्री अरोरा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री एवं भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों से भी मुलाकात की। इस दौरान सभी ने श्री अरोरा से उनकी कुशलक्षेम पूछी। श्री अरोरा ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को उसका सम्मान मिलता है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बनता है। पार्टी नेतृत्व ने अब हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है और अब उनके नेतृत्व में पार्टी मध्यप्रदेश में नया अध्याय लिखेगी। पिछले चार-पांच वर्षों से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे व्हीडी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी ने कई नए आयाम रचे हैं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव संपन्न हुए हैं तो अब हेमंत खंडेलवाल को भाजपा प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Previous articleमौसम विभाग ने जारी की अति भारी बारिश की चेतावनी
Next articleधरती आबा अभियान के तहत 01 जुलाई को शिविर लगाकर किया गया 412 हितग्राहियों को लाभान्वित