दलित विधवा भागवती बाई की स्वामित्व की भूमि का जिला प्रशासन द्वारा सीमांकन पश्चात कब्जा दिलाने पर पुलिस सुरक्षा में लगाये गये सिमेंट के पोलों को प्रधावशाली व्यक्तियों द्वारा उखाक़र फेका

Join Us

नरेन्द्र खंगराले ने की ग्राम डोबरा के प्रभावशाली व्यक्तियों पर पुलिस अधीक्षक से अजा की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग
सीहोर। सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक तथा अजाक्स कल्याण थाना सीहोर से ग्राम डोबरा में अनुसूचित जाति की विधवा भागवती बाई की ढाई एकड़ कृषि भूमि जिसका मौके पर राजस्व निरीक्षक आरती भिलाला एवं पटवारी दुर्गेश शुक्ला द्वारा ग्राम चौकिदार तथा पुलिस बल के समक्ष अनावेदकगणों को नोटिस के जरिये सूचना देकर दलित महिला भागवती बाई को सेटेलाईट मशीन से सीमांकन कर चारों दिशाओं में सीमेंट के पोल लगाकर मौके पर भूमि खसरा नम्बर 156/7, रकबा 2 हेक्टर का दिनांक 24 जून 2025 को कब्जा दिलाया गया। आवेदिका द्वारा दूसरे दिन दिनांक 25 जून 2025 को मौके पर सीमेंट के सभी पोल तोड़ कर गिरा दिये गये हैं, जिससे आवेदिका को भारी नुकसान हुआ है। आवेदिका द्वारा अनावेदकगण मनोज आत्मज जगन्नाथ, रमाशंकर आ.दुर्गाप्रसाद, सुरेश आ.विश्राम सिंह दांगी कृषक ग्राम डोबरा एवं मांगीलाल आ.हीरालाल निवासी ग्राम हसनपुर दिपड़ा, कृषक ग्राम डोबरा एवं आजाद गिर आ. मदन गिर, मुकेश गोस्वामी उर्फ जस्सु आ.जगन्नाथ से मौके पर पोल तोडऩे की बात की तो अनावेदकगणों द्वारा विधवा महिला एवं उसके पुत्र से गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी तथा धारदार हथियार लेकर विवाद पर उतारू हो गये एवं जाति सुचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विधवा महिला द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक से तत्काल प्रभावशाली ग्राम डोबरा के व्यक्तियों पर अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जानमाल की रक्षा एवं भारी नुकसान की भरपाई की मांग की गई है। श्री खंगराले ने बताया कि शीघ्र ही दलित महिला को न्याय नही मिला तो कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष भूखहड़ताल प्रारंभ की जायेगी, जिसकी सारी जावाबदारी जिला प्रशासन की होगी। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से सीताराम भारती, श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले, मांगीलाल टिमरई, भँवरलाल पेठारी, कमलसिंह अहिरवार, रामभजन मालवीय, दीपक सोनकर आदि शामिल हैं।

Previous articleतनमेष सिमोलिया का ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय भोपाल में चयन
Next articleपशु आहार संयंत्र पचामा में अनुभवी प्रबंधक नियुक्त करने की उठी मांग, प्रशासन को दिया आवेदन