रोटरी क्लब के तत्वाधान में एक जुलाई को किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Join Us

सीहोर। रोटरी क्लब के तत्वावधान में सीहोर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिवर का आयोजन 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा और इसका उद्देश्य रक्त की कमी को पूरा करना और जीवन रक्षक रक्त दान को प्रोत्साहित करना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नव नियुक्त रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय ने बताया की हाल के दिनों में रोटरी क्लब का पदाभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें आगामी सेवा कार्यक्रमों की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई।
श्री विजयवर्गीय ने बताया कि एक जुलाई को शहर के तहसील चौराहे स्थित कार्यालय में सुबह दस बजे से रक्तदान-महादान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इस मौके पर क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों के अलाव क्षेत्रवासी इस भव्य शिविर के दौरान डॉक्टरों का सम्मान भी किया जाएगा। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती नेहा विजयवर्गीय और रोटरी क्लब सचिव कपिल अग्रवाल सहित क्लब ने कहाकि रक्तदान करने से न केवल दूसरों की मदद होती है, बल्कि यह रक्तदाताओं के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए सभी क्षेत्रवासी से अपिल है कि वे इस शिविर में भाग लें और रक्तदान करके पुण्य कमाएं। इनर व्हील क्लब के पदाधिकारी भी भव्य शिविर में शामिल होंगे।

Previous articleकांग्रेस प्रवक्ता हर्ष जैन ने अशोकनगर में जीतू पटवारी पर फर्जी FIR पर की निंदा
Next articleइनरव्हील क्लब की नवीन पदाधिकारियों ने पदभार और शपथ ग्रहण कर सेवा कार्य का संकल्प लिया