कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष जैन ने अशोकनगर में जीतू पटवारी पर फर्जी FIR पर की निंदा

Join Us

सीहोर ।  कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष जैन ने अशोकनगर में जीतू पटवारी पर फर्जी FIR पर कड़ी निंदा करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मोहन सरकार पे निशाना साधा है उन्होंने ने कहा मोहन यादव सरकार की तानाशाही चल रही है अशोकनगर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज फर्जी FIR मोहन यादव सरकार की तानाशाही और लोकतंत्र पर हमला है। मूड़रा बरवाह गांव के दलित युवक गजराज लोधी ने सरपंच के पति और बेटे पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया था, जिसे श्री पटवारी ने उजागर किया। सत्ता के दबाव में पीड़ित का बयान बदला गया और श्री पटवारी पर फर्जी FIR थोपी गई। यह पीड़ितों की आवाज दबाने की साजिश है।मैं,हर्ष जैन, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इसकी कड़ी निंदा करता हूँ और मांग करता हूँ -फर्जी FIR तत्काल रद्द हो ,पीड़ित को निष्पक्ष न्याय मिले,सरकार तानाशाही रवैया बंद करे अगर माँग पूरी नहीं हुई तो हम सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।

Previous articleप्रधानमंत्री सिंचाई योजना से बढ़ रही किसानों की आय
Next articleरोटरी क्लब के तत्वाधान में एक जुलाई को किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन