रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्त
नर्मदापुरम/ म.प्र. राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल श्री एम.बी. ओझा ने मध्यप्रदेश सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 49-ग (2) के प्रावधानों के अन्तर्गत कानन तवा महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित रानीपुर, जिला नर्मदापुरम के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए श्रीमती विनीता चौधरी, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक, जिला नर्मदापुरम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं म०प्र० सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 49-ग (5) (ङ) के अंतर्गत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त करने एवं अपील का निर्धारित अवधि में निराकरण करने हेतु उपायुक्त, सहकारिता, जिला नर्मदापुरम को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है।
साथ ही श्री ओझा ने निर्देशित किया है कि रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त होने की स्थिति में उसे निश्चित समयावधि में निराकृत करें।






