जिले की दैनिक वर्षा की जानकारी
गत वर्ष इसी अवधि में हुई थी 857.2 मिलीमीटर वर्षा
नर्मदापुरम/ जिले में 1 जून 2025 से आज दिनांक 29 जून को प्रात: 8 बजे तक जिले में 1051.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में 857.2 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नर्मदापुरम ने बताया है कि 29 जून 2025 को प्रात: 8 बजे तक तहसील नर्मदापुरम में 5.1 मिलीमीटर, सिवनीमालवा में 1.0 मिलीमीटर, इटारसी में 3.8 मिलीमीटर, माखननगर में 0.0 मिलीमीटर, सोहागपुर में 0.0 मिलीमीटर, पिपरिया में 2.0 मिलीमीटर, बनखेड़ी में 0.4 मिलीमीटर, पचमढ़ी में 1.8 एवं तहसील डोलरिया में 0.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिलीमीटर है।






