आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार में लाभ की स्थिति बढिय़ा रहने वाली है, घर में ख़ुशी भरा माहौल रहेगा। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, परिवार में चहल- पहल बनी रहेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको सगे-संबधियों से शुभ समाचार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से स्नेह मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, अत्यधिक खर्च से आज आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य संबधी समस्या दूर होगी, जिससे आज आप अपने काम को दोगनी रफ़्तार से करेंगे।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित होगा। आज आपके ऊपर गुरु का आशीर्वाद बना रहेगा, जिससे आपके बिगड़े काम बनेंगे। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वालों को आज बढिय़ा डील मिलेगी। रिश्तो में चल रही अनबन में सुधार होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको इलेक्ट्रोनिक बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से जुडी समस्या का समाधान मिलेगा। अभिनय क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। आज आप किसी सांस्कृतिक सम्मलेन में भाग ले सकते हैं। रिसर्च की दुनिया में आज आप कमाल का अनुभव करेंगे।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टि से आपके लाभ की स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। आज आपकी दिनचर्या में थोड़ी व्यस्तता बनी रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जमीन – जायदाद से जुड़े किसी मसले का समाधान हो सकता है।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप जो भी करेंगे उसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरी का इन्तजार का कर रहे व्यक्तियों को आज बढिय़ा ऑफर मिल सकता है। आज आपको किसी व्यक्ति से धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले लोग आज नये आयाम को स्थापित करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे , दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी रूचि अध्यात्म में ज्यादा रहेगी, जिससे आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज आप लोग किसी नये काम की शुरुआत कर सकते है।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपना ज्यादा समय पढऩे-लिखने में बिताएंगे। हास्य कलाकारों को आज अपनी कला को निखारने का अच्छा अवसर मिलेगा। जो व्यक्ति प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, आज उनको बढिय़ा ऑफर मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, पारिवारिक स्तिथि अच्छी रहेगी।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। सोने-चांदी का बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, बच्चों के साथ पिकनिक मनाने कहीं बाहर जा सकते है। विदेश में रह रहे व्यक्तियों को घर आने का मौका मिलेगा।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको अचानक किसी व्यक्ति के माध्यम से बड़ा धन लाभ होगा। जिससे आपकी जिन्दगी बदल जाएगी, आप सोच में पड़ जायेंगे कि ये सब कैसे हो गया। रिश्तों में मधुरता आएगी, बच्चों के प्रति सवेंदनशील रहेंगे। आज आपमें एक अलग ही उर्जा का संचार होगा, रोज की अपेक्षा आज आप बेहतर स्थिति में होंगे। डिजिटल दुनिया से जुड़े व्यक्तियों को आज एक ऊँचा मुकाम हासिल होगा।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा , भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी , बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टिकोण से व्यापार में लाभ की स्तिथि ठीक रहेगी। रिश्तों में चल रही अनबन में सुधार होगा, घर – परिवार में ख़ुशी बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे , सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, संतुलित भोजन ग्रहण करें। जो भी व्यक्ति नए काम की शुरुआत करना चाहतें है , आज उनके लिए बढिय़ा दिन है।

Previous articleयुद्ध की भूमिका बना रहे आतंकी
Next articleयमुनोत्री हाईवे के पास भू-धंसाव, वाहनों की आवाजाही हुई बंद; सुबह से सैकड़ों श्रद्धालु रास्ते में फंसे