मिस्र में दर्दनाक सडक़ दुर्घटना में 19 लोगों की मौत

Join Us

काहिरा,(ए)। मिस्र के नील डेल्टा क्षेत्र में एक दर्दनाक सडक़ दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हुई। यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रक और एक छोटी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की पुष्टि मिस्र के प्रशासन ने कर दी है। मंत्रालय के अनुसार, बस मेनौफिया प्रांत के एशमौन शहर से होकर कामगारों को उनके कार्यस्थल ले जा रही थी, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। बस में सवार अधिकतर लोग कामकाजी थे। भीषण हादसे में तीन लोग जीवित बच गए, जिन्हें और अन्य घायलों को जनरल एशमौन अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। मिस्र के श्रम मंत्री मोहम्मद गेब्रान ने दुर्घटना पर दुख जताकर अधिकारियों को पीडि़त परिवारों को मुआवजा देने और सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। मिस्र में खराब सडक़ें और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण सडक़ दुर्घटनाएं आम हैं, लेकिन इस तरह की बड़ी संख्या में जानें जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

Previous articleगाजा में शांतिदूत बनने जा रहे ट्रंप! अगले सप्ताह हो सकता है इजरायल-हमास में सीजफायर
Next articleकनाडाई प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ व्यापार वार्ताओं को बताया ‘जटिल’