भरलाय गांव जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सांसद विधायक 

Join Us
 कृषि क्षेत्र के विकास से देश का आर्थिक ढांचा हुआ है मजबूत : सांसद दर्शन सिंह 
सिवनी मालवा ।नर्मदापुरम। सिवनी मालवा विधानसभा अंतर्गत ग्राम भरलाय स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने ग्रामीण जनों से संवाद कर उनकी समस्याएं जाना। जनसंवाद के जरिए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर लोगों से बातचीत की। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि “मेक इन इंडिया”, “डिजिटल इंडिया”, स्टार्टअप्स और कृषि क्षेत्र के विकास से देश का आर्थिक ढांचा मजबूत हुआ है। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी ईमानदारी से निभाए। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों,  बीजों और पद्धतियों को अपनाकर ही देश को आगे ले जाया जा सकता है। ग्रीष्मकालीन मूंग उड़द के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिये  सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा भारतीय किसान संघ से रामभरोस बासोतिया पूर्व विधायक ओम रघुवंशी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
Previous articleनगर में स्वच्छता अभियान में आई तेजी  रथ के पीछे चल रही सफाई टीम, त्वरित हो रही सफाई 
Next articleनगरपालिका सीएमओ को नींद से जागने के लिए श्री समर्पण श्री ने थाली एवं ढोल बजाकर किया प्रदर्शन