इटारसी:l सी एम राइज़ स्कूल कक्षा पहली में एडमिशन करने के लिए इतने उतावले हैं कि शहर है के प्राइवेट स्कूल में अध्यापनरत निःशुल्क शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत पढ़ने वाले प्रवेशित बच्चों को भी नहीं बक्श रहें हैं । आलम यह हो रहा है कि प्राइवेट स्कूलों में कक्षा पहली के अंतर्गत पढ़ने वाले बच्चों की संख्या मे 25% से कमी आर टी ई विद्यार्थियों की हो रही है। जिसके कारण सीधा-सीधा आर टी ई अधिनियम कानून का उल्लंघन हो रहा है। इस पेशोपेस की स्थिति में एवं आर टी ई नियम अनुपालन नही होने की स्थिति सम्भालने हेतु स्कूल शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द कदम उठाना होगा ताकि निशुल्क शिक्षा के अधिकार के अधिनियम का सभी स्कूलों मैं पालन 100% हो सके। यदि शिक्षा विभाग कार्रवाई नहीं कर पाएगा तो इस संबंध में अति शीघ्र उच्च न्यायालय में याचिका लगाई जावेगी।






