कुबेरेश्वरधाम पहुंचे एमडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अमला, 5 जुलाई को आयोजित होगा भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Join Us

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत पांच जुलाई से होगी। इस मौके पर दोपहर में कथा और 10 जुलाई को दीक्षा महोत्सव का आयोजन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में किया जाएगा। मंदिर परिसर में होने वाली कथा की तैयारियां पूर्ण की जा रही है। इसको लेकर शुक्रवार को दोपहर में पहुंचे एसडीएम तन्मय वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अमले ने विठलेश सेवा समिति की व्यवस्थापक पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य के साथ यहां पर पार्किंग व्यवस्था, भोजनशाला, पंडाल आदि का निरीक्षण किया।

Previous articleभगवान जगदीश स्वामी सबका कल्याण करें : जसपाल सिंह अरोरा
Next articleभविष्य की विद्युत जरूरतों के दृष्टिगत अरुणाचल प्रदेश से 252 मेगावाट बिजली लेने का समझौता