भगवान जगदीश स्वामी सबका कल्याण करें : जसपाल सिंह अरोरा

Join Us

  – सीहोर नगर में निकली विशाल रथ यात्रा, भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने खींचा भगवान का रथ
सीहोर। नगर में भगवान जगदीश स्वामी की विशाल रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान जगदीश स्वामी का रथ भी खींचा तो वहीं वे रथ यात्रा के साक्षी भी बने। इस मौके पर उन्होंने भगवान जगदीश स्वामी के रथ पर फूलों की वर्षा की तो वहीं भगवान जगदीश स्वामी का पूजन भी किया। भाजपा नेता श्री अरोरा ने कहा कि भगवान जगदीश स्वामी सबका कल्याण करें। वे हम सबके आराध्य हैं और सृष्टि के पालन करता भी हैं। श्री अरोरा ने परमार पंवार क्षत्रिय समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परमार पंवार क्षत्रीय समाज द्वारा नगर में भगवान जगदीश स्वामी की विशाल रथ यात्रा वर्षों से निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज भी भव्य रथ यात्रा का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बेहद जरूरी है। इससे जहां सनातन धर्म की रक्षा होगी तो वहीं हमारी आने वाली पीढ़ियां भी जागरूक होंगी।

Previous articleसंविधान हत्यादिवस मनाया जाना भाजपा सरकार का राजनैतिक स्टंट-नईम नवाब
Next articleकुबेरेश्वरधाम पहुंचे एमडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अमला, 5 जुलाई को आयोजित होगा भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव