एमपी विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। एमपी विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा और 8 अगस्त तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। विधायक इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सवाल विभागों के बारे में पूछ सकेंगे। मानसून सत्र में रा’य सरकार विधेयक के साथ पहला अनुपूरक बजट भी लाएगी जिसे सदन में मंजूरी दी जाएगी। इसको लेकर तीन दिन पहले मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच मुलाकात हुई थी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव & दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके बंगले पर मिलने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अंतिम चर्चा हुई थी। इसके बाद सत्र बुलाने को लेकर रा’यपाल से मंजूरी ली गई है। इसके बाद विधानसभा सत्र को लेकर अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है।विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा जो 8 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र 12 दिनों में दस बैठकें होंगी। विधानसभा प्रश्न लगाने के लिए विधायकों को अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग तिथियां तय की गई हैं। 11 जुलाई तक विभागों से संबंधित सवाल लगाए जा सकेंगे।विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को पिछले साल ई-विधान से जोडऩे का फैसला किया गया था। ऐसे में 28 जुलाई से होने वाले सत्र में ई-विधान के चलते विधायकों को टैबलेट दिए जा सकते हैं। इसमें सदन सभी जानकारी के साथ प्रश्नोत्तरी, प्रदेश सरकार का बजट, विभागीय प्रतिवेदन समेत अन्य जानकारी डिजिटल फार्मेट में उपलब्ध रहेगी। विधायकों को तकनीकी के आधुनिक सेवाओं से जोडऩे की प्रक्रिया में यह बड़ा कदम बताया जा रहा है। एनआईसी द्वारा इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पिछले माह प्रजेंटेशन भी दिया जा चुका है।

Previous articleदेश के कई राज्यों में पहुंचा मानसून, बारिश से बाढ़ जैसे हालात
Next articleभारत की बड़ी योजना: पानी के अंदर लगेगा स्मार्ट सेंसर, सुनामी और भूकंप का पता चलेगा