ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस की तरफ मिसाइलें दागीं

Join Us

 मिडिल ईस्ट में यह अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा; कतर ने अपना एयरस्पेस बंद किया
तेहरान/तेल अवीव,(ए)। ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर हमलों का बदला लेने के लिए कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस की तरफ मिसाइलें दागी हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, कतर की राजधानी दोहा में अभी कई बार धमाकों की आवाज सुनी गई। कुछ देर पहले ही कतर ने अपना एयरस्पेस बंद किया था। कतर में अल-उदीद एयरबेस मिडिल ईस्ट में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। यह लगभग 8,000 से 10,000 के बीच अमेरिकी सैनिकों का ठिकाना है। रिपोट्र्स के मुताबिक, ईरान ने इराक में अमेरिकी ठिकानों पर भी मिसाइलें दागी हैं। 10 मिसाइलें अल-उदीद एयरबेस की ओर और एक इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दागी गई हैं। दोहा के ऊपर आग की लपटें दिखाई दी हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह एयर डिफेंस सिस्टम या मिसाइल से निकली लपटें हैं।

 

Previous articleकेंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह की अध्यक्षता में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक आज वाराणसी में
Next articleराष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों को संबोधित कर कहा- वहनीयता महज नारा नहीं बल्कि अब एक अनिवार्यता बनी