सीरिया में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर मोर्टार से हमला, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

Join Us

दमिश्क,ए)। सीरिया स्थित अमेरिकी सेना के मिलिट्री बेस पर एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है। सोमवार, 23 जून को अल-हसाका प्रांत के कसरुक इलाके में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को अज्ञात हमलावरों ने मोर्टार से निशाना बनाया। इस हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बेस से धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई दिए हैं।
फिलहाल इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने या बेस को कोई नुकसान होने की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन हमले के बाद अमेरिकी सेना ने चौकसी और सुरक्षा बढ़ा दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब मिडिल ईस्ट में पहले से ही हालात बेहद तनावपूर्ण चल रहे हैं। एक दिन पहले ही दमिश्क में एक धार्मिक सभा को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की दुखद मौत हो गई थी।विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हालिया हवाई हमलों के जवाब में किए गए हो सकते हैं। अमेरिका ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि उसके सैनिकों या नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो वह सख्त से सख्त जवाब देगा। यहां बताते चलें कि सीरिया में मौजूद अमेरिकी बेस रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

 

Previous articleहम बदला जरूर लेंगे, खेल खत्म नहीं हुआ, ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी
Next articleईरान की धमकी से थर्राए ट्रंप ने 4 मुस्लिम देशों को दे दी चेतावनी