मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपने विशेष कार्यों पर फोकस रहने से सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लें। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव होंगे।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में आवेश में आने की बजाय धैर्य और संयम से समाधान निकालें, क्योंकि नजदीकी मित्र या संबंधी के साथ लेनदेन को लेकर कुछ दिक्कतें आएंगी। अनजान लोगों के साथ अपनी गोपनीयता उजागर न करें। आपका कोई नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यवहारिक बनें, इमोशनल स्वभाव में बदलाव करना चाहिए। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी करने की बजाय अपने कार्यों पर ही ध्यान दें, क्योंकि इसका दुष्प्रभाव आपके ऊपर ही आएगा। सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो उससे संबंधित समाधान मिलने की संभावना है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। आज स्वभाव में अहम की भावना ना आने दें। कारोबारी मामलों में दिक्कत रहेगी, लेकिन आप उसको किसी की मदद से सुलझाने का प्रयास करेंगें।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएंगे, तो सब ठीक से हो जायेगा। कर्मचारियों और स्टाफ के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने से उनकी कार्य क्षमता बनी रहेगी। व्यवसायिक कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने का प्रयास न करें।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। वरना इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम से काम लें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। निजी वजह से बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसका नकारात्मक असर आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर पड़ सकता है। आज शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने किसी विशेष प्रयास में मनमुताबिक सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य बिताएंगे, इससे आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज संतुलित और सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली बनाए रखने से दिनचर्या सहज व्यतीत होगी। आज किसी प्रभावशाली और वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आज घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थी, उन्हें क्रियान्वित करने से पहले बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय की कार्यप्रणाली बहुत ही आसान रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी कर्मचारी की सलाह पर भी ध्यान अवश्य दें। इस समय अपनी कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव का उचित परिणाम मिलेगा। आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। जिससे आपको बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।
मकर राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी योजनाएं और कार्यशैली आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेंगी। साथ ही प्रतिस्पर्धा की स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। कोर्ट केस अथवा संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें।
कुंभ राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज व्यवसाय में इंटरनेट और फोन के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल करना कारोबार के लिए सहायक रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन करें। कभी-कभी आपके अत्यधिक हस्तक्षेप की वजह से घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, कड़ी नजर रखेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्य सावधानी से करेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में विचार अवश्य करें। कार्यस्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें। अधिकारी और सम्मानित लोगों से संपर्क रखना बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा।






