इस्लामाबाद,(आरएनएस)। पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बरकरार है. यही वजह है कि विपक्ष से इतर सरकार के अंदर ही विरोध की आवाज उठने लगी है. वहीं शहबाज की पार्टी पीएमएल-एन के अलावा बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) ने दो अलग-अलग प्रांत की मांग की है. इसमें बिलावल की पार्टी के सांसद ने पंजाब तो शहबाज सरकार के मंत्री ने खैबर पख्तूनख्वा को अलग प्रांत बनाने की वकालत की है.रिपोर्ट के अनुसार नेशनल असेंबली में धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री सरदार मुहम्मद यूसुफ ने खैबर पख्तूनख्वा में हजारा प्रांत बनाने के लिए कहा. वह असेंबवली में बजट पर बोल रहे थे. बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा को इमरान खान का गढ़ माना जाता है.मंत्री यूसुफ जैसे ही बोलकर बैठे तभी पीपीपी के सैयद मुर्तजा महमूद ने पंजाब को अलग करने की मांग कर दी।







