पशुओं को चारा देने के बाद गेट लगा रहे डेयरी संचालक को सांप ने डसा, मौत

Join Us

भोपाल(ए)। देहात इलाके के सूखी सेवनिया क्षेत्र में रहने वाले एक डेयरी संचालक की सांप के डसने से जान चली गई। बताया गया है की उसे शुक्रवार रात को सांप ने उस समय डस लिया था, जब वो घर में बनाई गई डेयरी में पाले हुए मवेशियों को चारा देने के बाद गेट बंद कर रहे थे। इलाज के दौरान शनिवार अलसुबह उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भदभदा सूखी सेवनिया गांव में रहने वाले लक्षमण सिंह गुर्जर (47) वहीं पर दूध डेयरी चलाते थे। इसके लिये उन्होनें अपने घर के एक हिस्से को डेयरी फार्म बनाकर उसमें मवेशी पाले हुए है। शुक्रवार रात को वह अपने भतीजे के साथ डेयरी में मवेशियों को चारा देने के बाद दरवाजा बंद कर रहे थे। उसी समय एक सांप ने उन्हें डस लिया। उनके साथ मौजूद भतीजा फौरन ही उन्हें इलाज के लिये बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचा। वहॉ उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, लेकिन कुछ घंटे चले उपचार के बाद सुबह तडक़े लक्षमण ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की जॉच शुरु कर दी है।

Previous articleमेजर पति पर पत्नी ने लगाया दहेज में 30 लाख की मांग को लेकर प्रताडि़त करने का आरोप
Next articleयुवक की मौत के बाद उसके मोबाइल से करीबी दोस्त ने छात्रा के फोटो निकाले