मेजर पति पर पत्नी ने लगाया दहेज में 30 लाख की मांग को लेकर प्रताडि़त करने का आरोप

Join Us

भोपाल(ए)। महिला थाना पुलिस ने सेना के एक मेजर के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। आरोप है की शादी के तुरंत बाद ही महिला से दहेज के रूप में 30 लाख रुपए की डिमांड की जाने लगी थी। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में तलाक का केस भी लगा दिया गया।
महिला थाना पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय पीडि़ता ने लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया की उसका परिवार मूल रुप से आगरा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। उसके पिता रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी हैं, और बीते कई सालों से वे भोपाल में रहते हैं। ता फरवरी 2024 में उसकी शादी कमला नगर इलाके में रहने वाले पर्व मलिक से हुई थी। पर्व मलिक सेना में मेजर के पद पर पदस्थ है, और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग जम्मू में है। दोनों की शादी उनके परिवार वालो की मर्जी से पूरे रीति रिवाज के साथ हुई थी। आरोप है की शादी के थोड़े दिनो बाद ही उसकी सास सीमा का व्यवहार उसके प्रति बदल गया, सास का कहना था की शादी में जितना दहेज मांगा गया था, उतना नहीं दिया गया। इसके बाद ससुर जयदीश दहेज को लेकर ताने देने लगे।

दोनों दहेज की मांग करते हुए उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करते रहते थे। उसने जब यह बात अपने मेजर पति पर्व को बताई तब उसने भी अपने माता-पिता का पक्ष लेते हुए उन्हें सही ठहराया और पति भी दहेज प्रताडऩा देने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे उसके मायके भेज दिया गया। इस बीच दोनों परिवारों के बीच सुलह की बातचीत चल ही रही थी, लेकिन पति पर्व की ओर से तलाक का केस लगा दिया गया। परेशान होकर पीडि़ता ने महिला थाने में शिकायत की। आवेदन पर कार्रवाई पर करते हुए पुलिस ने मेजर पर्व मलिक, ससुर जयदीश और सास सीमा के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Previous articleमध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों से दिया गया योग का संदेश
Next articleपशुओं को चारा देने के बाद गेट लगा रहे डेयरी संचालक को सांप ने डसा, मौत